फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरआन मुकम्मल होने पर हाफिज की गुलपोशी की

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जेल रोड पर स्थित मस्जिद में कुरआन मुकम्मल होने पर हाफिज गुलाम यासीन की गुलपोशी की - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रमजान मुबारक महीने का आखिरी अशरा चल रहा है। मस्जिदों में कुरआन मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। जेल रोड पर इस्लामिया कॉलेज के सामने वाली मस्जिद में कुरआन मुकम्मल होने पर मस्जिद को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। इमाम हाफिज गुलाम यासीन को तोहफे दिए गए।
विज्ञापन

23वीं तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने पर इमाम हाफिज गुलाम यासीन ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान के मुबारक महीने को अल्लाह ने मुसलमानों को तोहफे के तौर पर दिया। यह महीना बरकतों वाला है। इसमें शैतान को कैद कर दिया जाता है।
उन्होंने सभी से जकात देने पर जोर दिया। कहा कि ईद की नमाज से पहले ही जकात को निकाल दें। इस बीच मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान हाजी खालिद, मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद शुएब, फरहान, हाफिज नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें