फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन रोड पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्किटेक्ट के घर पर काम करता था चुरा नवदिया का निहाल सिंह

बरेली। जंक्शन रोड पर मंगलवार देर रात डिवाइडर से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह शहर में एक आर्किटेक्ट के घर पर काम करता था। पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बिलख रहीं चुरा नवदिया गांव की उषा सिंह ने बताया कि उनके पति 45 वर्षीय निहाल सिंह रात करीब दस बजे घर से खाना खाकर निकले थे। रात 11:30 बजे उन्हें पुलिस से पति की मौत की सूचना मिली। स्टेशन रोड चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि जंक्शन की ओर से निहाल सिंह तेज गति से बाइक लेकर आ रहे थे, तभी डिप्लोमेट होटल के पास एक ओला टैक्सी कट से मुड़कर रोड पर आई। उससे आगे निकलने की जल्दी में निहाल की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। वह हेलमेट भी नहीं पहने थे। सिर में चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें