फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज पुल पर इंजन ऑयल गिरने से फिसले कई दुपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज पुल पर काफी मात्रा में इंजन ऑयल गिरने से बरेली कॉलेज साइड के उतार पर खासी दिक्कत हो गई। इससे कई दुपहिया वाहन फिसल गए। वाहन सवारों को चोटें भी आईं। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

श्यामगंज पुल पर बुधवार शाम कोई वाहन इंजन ऑयल रिसाव करता चला गया। डलावघर के ऊपर पुल के उतार पर चिकनाई वाला ऑयल काफी मात्रा में गिरा तो फिसलन हो गई। कई वाहन यहां फिसल गए। कार व अन्य चार पहिया वाहनों ने तो खुद को नियंत्रित करके स्थिति संभाल ली पर दुपहिया वाहनों के चालक नियंत्रण खो बैठे। वाहन फिसले तो लोगों को हल्की चोटें र्भी आइं। हालांकि वह अपने घर चले गए। ऑयल पुल पर काफी दूर तक फैल गया था, देर शाम तक वाहनों का फिसलना जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें