फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स की चेन लूटने वाले लुटेरे ट्रैस, घर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शहीद गेट के पास एक नवंबर की रात प्राइवेट अस्पताल की नर्स की चेन लूटने वाले दोनों लुटेरों को पुलिस ने ट्रैस कर लिया है। फरीदपुर क्षेत्र के लुटेरे अपने घरों से फरार हैं। शुक्रवार रात आठ बजे डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नर्स नीलम मैसी की सवा तोला सोने की चेन शहीद गेट के पास लूटकर लुटेरे फरार हो गए थे। नीलम एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स हैं और ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं। पुलिस ने संदिग्धों के फोटो दिखाए तो नीलम ने इन्हें पहचान लिया। तब से अभी तक लुटेरों को न पकड़ने से नर्स और उनका परिवार परेशान है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह के साथ नर्स इस बात की शिकायत करने इज्जतनगर थाने गईं। वहां उन्हें सांत्वना देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें