मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सुप्रीम कोर्ट का जो अंतिम फैसला होगा उसे मानेंगे। हमें कानून पर भरोसा है। मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी से अपील की है कि वे इस संबंध में बातचीत का सिलसिला शुरू करें।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले से मुस्लिम पक्ष संतुष्ट नहीं है। मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि ज्ञानवापी मस्जिद के संबंध में बातचीत का सिलसिला शुरू करें। योगी आदित्यनाथ मजहबी रहनुमा, समाजी व सियासी नेतृत्व कर रहे लोगों की बैठक बुलाए और विचार विमर्श करें।
ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के मामले में हाईकोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद जहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सर्वेक्षण कर रही है। एएसआई की टीम ने बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा। उधर, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सुप्रीम कोर्ट का जो अंतिम फैसला होगा उसे मानेंगे। हमें कानून पर भरोसा है।