फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्वालियर के व्यापारी ने लाखों रुपये हड़पने को बनाए फर्जी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के व्यापारी ने बारादरी थाने में कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी व्यापारी ने शहर के व्यापारी के लाखों रुपये हड़पने के लिए फर्जी बिल बना लिए। पीड़ित व्यापारी ने ग्वालियर के व्यापारी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माधोबाड़ी निवासी नीरज चौरसिया श्याम ट्रेडर्स एंड पैकर्स के प्रोपराइटर हैं। नीरज की फर्म किराना और मेवे की ट्रेडिंग करती है। नीरज की फर्म ने मध्यप्रदेश ग्वालियर के लश्कर दाल बाजार निवासी विनोद जैन की फर्म मैसर्स कहन से भी माल खरीदा था। पांच अप्रैल 2023 और 15 फरवरी 2024 के बीच नीरज ने 3,90,5000 रुपये विनोद जैन के खाते में जमा किए थे। विनोद जैन ने 1424925 रुपये की खरीदारी नीरज की फर्म के लिए की। शेष बचे 2,48,0075 रुपये की खरीदारी नहीं की गई। विनोद जैन से ग्वालियर जाकर बात की तो वह बहानेबाजी करने लगा। विनोद जैन ने दाल खरीदारी के फर्जी बिल बनाकर भेज दिए। जबकि नीरज के पास दाल की ट्रेडिंग का लाइसेंस ही नहीं है। बिलों पर बिल्टी ट्रांसपोर्ट का नाम, गाड़ी नंबर, मंडी समिति की रसीद और तारीख भी नहीं है। विनोद जैन ने बकाया 2,48,0075 रुपये हड़पने के लिए फर्जी बिल बनाकर भेज दिए। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें