फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-राधाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा से किया गया। इसमें श्रीकृष्ण के स्वरूप ने सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा श्रीबांके बिहारी मंदिर से शुरू हुई। इसका शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष विनोद ग्रोवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरती के बाद किया। यात्रा राजेंद्र नगर, एकता नगर आदि इलाकों में झूमती हुई मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। सोमवार को मंदिर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम सुबह से शुरू हो जाएंगे। दूसरी ओर सुभाष नगर में श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति की ओर से श्री कृष्ण लीला समारोह की शुरुआत अवधपुरी स्थित श्री राम नवदुर्गा मंदिर की गई। इसके तहत शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रदीप कुमार चौबे, डॉ. अनिल मिश्रा व शैलेंद्र शुक्ला ने वैदिक मंत्रोचारण व स्वास्ति वाचन के साथ शुरू हुआ। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें