फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुआें ने रक्त देकर किया महादान

Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Guru Purnima by Sraddhaluaen By giving blood Mahadan - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। मंगलवार को श्रद्धालुआें ने सिर्फ अन्न का दान ही नहीं किया, बल्कि जरूरतमंद बच्चाें के लिए रक्त देकर महादान किया। गुुरुनानक जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व में आए श्रद्धालुआें ने थैलेसेमिया से पीड़ित बच्चाें को इसे समर्पित किया है। बिशप मंडल स्कूल में आईएमए के सहयोग से यह कैंप लगाया गया। 
विज्ञापन

सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी की ओर से आयोजित प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर भी लगा। यहां सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक महादानी आए। इस दौरान 106 श्रद्धालुआें ने रक्तदान किया। दोपहर एक बजे के बाद कैंप में भीड़ अधिक जमा हुई। इस दौरान आईएमए की ब्लड बैंक निदेशक डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. जेपीएस सेठी, डॉ. पारुल प्रिया, थैलेसेमिया सोसाइटी की डॉ. जे सरदाना का सहयोग रहा। शिविर में कमेटी के अध्यक्ष कुलजीत सिंह ओबराय, सचिव गुरदीप सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष मालिक सिंह कालरा, समाजसेवी इकबाल सिंह बाले, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, अंजुम बिसारिया, अमित अरोरा व अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें