फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू

Fri, 09 Jun 2023 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आरोपी गुरु चेला शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले बिथरी क्षेत्र में अनुष्ठान किया था। इसी दौरान युवती से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी की बातों में फंसकर युवती भी उसकी शिष्या बन गई थी। 
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी गुरु और चेले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धार्मिक अनुष्ठान करने वाले गुरु और उसके चेले ने पूजा करने के बहाने युवती के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। युवती भी मुख्य आरोपी की शिष्या थी। उसने मोबाइल फोन से कॉल कर घटनास्थल पर ही पुलिस बुला ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरु-चेले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: फाइल स्टार होटल में अच्छी नौकरी का झांसा देकर युवक को भेजा ओमान, वहां कराया गया गंदा काम

शाहजहांपुर जनपद के थाना जैतीपुर के गांव कलुआ भोज निवासी संजय सिंह और शाहजहांपुर के ही गांव मरुआ झाला निवासी उसका शिष्य सुमित धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कुछ माह पहले दोनों ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुष्ठान किया था। इसी दौरान गांव की एक युवती संजय से प्रभावित होकर उसकी शिष्या बन गई। दोनों की फोन पर बातें होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कॉल कर बुलाया था  

आरोप है कि संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को शिष्या बनी युवती को अनुष्ठान करने के बहाने फोन कॉल करके बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे बुलाया। युवती अपने घर से पांच हजार रुपये लेकर वहां पहुंच गई। आरोपी संजय और उसका चेला सुमित भी बाइक से सेटेलाइट पहुंच गए और युवती को बैठाकर फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव के पास गन्ने के खेत में ले गए।

यह भी पढ़ें- अजब शादी की गजब कहानी: दुल्हन ने फुफेरे भाई संग लिए सात फेरे, दूल्हे के साथ सहेली का हुआ विवाह

आरोप है कि यहां दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने पर जुटे ग्रामीणों ने पीड़िता को छुड़ाया। युवती ने मोबाइल फोन से सूचना दी तो पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी गुरु-चेले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय दिव्यांग है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें