फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गार्ड ने बुजुर्ग डॉक्टर के खाते से 12 लाख रुपये उड़ाए, साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा

Wed, 23 Sep 2026 05:55 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक सिक्योरिटी गार्ड ने बुजुर्ग डॉक्टर से साइबर ठगी कर ली। उसने डॉक्टर की सिम पर यूपीआई एक्टिवेट कर उनके खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए। जांच के बाद साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गणेशनगर कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी गार्ड सचिन शर्मा को बुधवार सुबह सुभाषनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उस पर स्टेशन रोड निवासी बुजुर्ग डॉक्टर के बैंक खाते से करीब 12 लाख रुपये निकालने का आरोप है। उसके पास से मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।   

विज्ञापन



सिविल लाइंस निवासी डॉ. आदर्श संघी ने 27 जुलाई को साइबर क्राइम थाने में सूचना दी थी कि वर्ष 2025 में उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 12 लाख रुपये निकाल लिए गए। डॉक्टर को इस धोखाधड़ी की जानकारी जुलाई 2026 में हुई। चूंकि इससे पहले डॉ. आदर्श संघी के मोबाइल नंबर पर यूपीआई सुविधा सक्रिय नहीं थी। वह इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल भी नहीं करते थे। बैंक जाकर ट्रांजेक्शन पर्ची निकाली तो इस हेराफेरी का पता लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी कॉलोनी के गेट पर देता था पहरा 
साइबर क्राइम थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कराया तो आरोपी सचिन शर्मा की पहचान हो गई। वह निजी सिक्योरिटी गार्ड है जो डॉक्टर के आवास व उसमें बने क्लीनिक के सामने की कॉलोनी के गेट पर पहरा देता था। उसने डॉक्टर का सिम चुराकर वारदात को अंजाम दिया था। 

एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि वयोवृद्ध डॉक्टर के यहां आने-जाने के दौरान ही सिक्योरिटी गार्ड ने यह धोखाधड़ी की। डॉक्टर के फोन पर अपडेट मेसेज आते रहते तो शायद उन्हें पहले ही इसकी जानकारी हो जाती। फिलहाल आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। उसने कितनी रकम खर्च कर ली, विवेचना में इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें