फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: बरेली में कारोबारी भाई-बहन ने मकान को बताया दफ्तर, जांच में पकड़ी गई 1.20 करोड़ की टैक्स चोरी

Mon, 11 Nov 2024 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में कारोबारी भाई-बहन फर्जीवाड़ा से टैक्स चोरी कर रहे थे। राज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने सोमवार को छापा मारा तो जांच में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एसआईबी टीम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के केलाबाग स्थित ऑयल ट्रेडिंग, मार्केटिंग सर्विस से जुड़ी तीन फर्मों से कर (टैक्स) चोरी की सूचना पर राज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा। तीन फर्मों के मालिक आपस में भाई-बहन हैं। जांच में 1.20 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। मौके पर 11.60 लाख रुपये जमा कराए गए।

विज्ञापन


राज्यकर अपर आयुक्त ग्रेड-1 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक प्लैनेटॉक्स, जील एंड जेस्ट, नूडॉक्स नाम से तीन अलग-अलग फर्म संचालित की जा रही थी। जहां कार्यस्थल बताया वहां आवास मिला। तीनों फर्म के मालिक और डायरेक्टर भाई-बहन मिले। फर्मों के कारोबार और कर चोरी की अलग-अलग जांच रिपोर्ट तैयार की। प्लैनेटॉक्स फर्म से फ्यूल, हाइड्रोकार्बन ऑयल आदि की ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत है। 

GST Raid: बरेली में ग्राहक बनकर साड़ी खरीदने पहुंचे अफसर, शोरूम मालिक की खुली पोल... मांगी माफी
विज्ञापन


गुजरात व महाराष्ट्र की फर्जी और निरस्त फर्मों से वर्ष 23-24 व 24-25 में करीब पांच करोड़ की फर्जी खरीद दिखाई। मार्केटिंग सर्विस के लिए सप्लाई भी की थी। लेकिन किए गए कारोबार के सापेक्ष कर जमा नहीं किया गया। फर्म का कोई स्टॉक मौके पर नहीं मिला। प्राथमिक जांच में 90 लाख की कर चोरी मिली। इसके सापेक्ष 3.60 लाख रुपये सरकारी कोषागार में जमा कराए गए। विस्तार से जांच के लिए कई दस्तावेज लेकर टीम लौटी।

विज्ञापन

दो साल में कारोबार में दिखा दी 14 गुना गिरावट
जील एंड जेस्ट भी ईंधन ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत है। वर्ष 21-22 में टर्नओवर 54 करोड़ था, जो साल में 14 गुना गिरकर 3.78 करोड़ पर टिका। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 41 लाख का टर्नओवर दस्तावेजों में घोषित किया। खरीद, बिक्री के कागजों के अनुसार मौके पर करीब 80 लाख का स्टॉक होल्ड होना चाहिए था लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। प्राथमिक जांच में 15 लाख कर चोरी के सापेक्ष चार लाख जमा कराए।

महाराष्ट्र की फर्जी फर्म से 90 लाख की खरीद
न्यूडॉक्स भी ईंधन ट्रेडिंग के लिए पंजीकृत मिली। फर्म द्वारा माल की खरीद और बिक्री संबंधी कोई ई-वे बिल जारी नहीं मिला। जांच में पता चला कि महाराष्ट्र की फर्जी फर्म से 90 लाख की खरीद दिखाई। वहीं, इसी पते पर दर्ज प्लैनेटॉक्स से भी खरीद दिखा दी। फर्जी फर्म से मार्केट सर्विस की सप्लाई की जानकारी दी जो फर्जी मिली। कोई कर जमा नहीं कर रहे थे। 16 लाख कर चोरी के सापेक्ष चार लाख जमा कराए। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें