फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लालचंद एग्रो ऑयल फर्म पर जीएसटी का छापा, दो करोड़ रुपये टैक्स चोरी पकड़ी; माल सीज

Sat, 19 Oct 2024 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में लालचंद एग्रो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर करीब दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को फर्म पर छापा मारा था। जांच में टैक्स चोरी की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
करीब 92 लाख रुपये का माल सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के ब्रह्मपुरा स्थित लालचंद एग्रो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर शुक्रवार को राज्यकर एसआईबी टीम ने छापामारी कर दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी। दस्तावेजों की जांच में कारोबार का टर्नओवर करीब 25 करोड़ रुपये आंका गया। कागजों में हेराफेरी कर टैक्स अदा नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन


राज्यकर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 एचपी राव दीक्षित के मुताबिक पंजीकृत फर्म मेसर्स लाल चंद एग्रो ऑयल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कर चोरी की सूचना मिली थी। इस पर प्रवर्तन दल खंड-7 की टीम ने शुक्रवार दोपहर छापा मारा। फर्म द्वारा खाद्य तेल जैसे सरसों तेल, रिफाइंड तेल, राइस ब्रान तेल, मूंगफली का तेल, पाम ऑयल खरीदकर उन्हें पैक कर अलग-अलग नामों के ब्रांडनेम से बिक्री की जाती है। 

कच्चे बिलों पर हो रही थी माल की सप्लाई 
दस्तावेजों की जांच में पता चला कि फर्म का सालाना कारोबार करीब 25 करोड़ रुपये है, लेकिन कैश सेट ऑफ नहीं मिला। ई-वे बिल, इनवर्ड और आउट वर्ड सप्लाई के मूल्य में विसंगतियां मिलीं। जीएसटी देने से बचने के लिए संचालक कच्चे बिलों पर माल की सप्लाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा माल की कीमत भी बिलों में कम दर्शाया जाता रहा। फर्म को पंजीकृत किया, पर गोदाम को जीएसटी पोर्टल पर घोषित नहीं दर्शाया। संबंधित जांच में कई जरूरी दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गए। लूज परचों से सप्लाई की पुष्टि हुई। हालांकि, दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।

मौके पर मिला माल और संदिग्ध अभिलेख किए सीज
प्रवर्तन टीम को गोदाम की जांच में करीब 87 लाख मूल्य का खाद्य तेल और पांच लाख रुपये का पैकिंग मैटेरियल मिला। जिसे सत्यापन के अभाव में तत्काल सीज कर दिया गया। साथ ही, लूज परचों समेत जो भी अभिलेख संदिग्ध प्रतीत हुए उन्हें भी सीज कर दिया। प्रथम दृष्टया करीब दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें