व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर 5.10 लाख रुपये ठगे
कूर्मांचलनगर निवासी मीनाक्षी भट्ट से 5.10 लाख रुपये की ठगी हो गई। उनके मुताबिक मई-जून में उनका मोबाइल नंबर फेसबुक आईडी से उठाकर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। जिस मोबाइल नंबर के माध्यम से उनका मोबाइल नंबर जोड़ा गया था, उसको वह नहीं जानती थी। ग्रुप में ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर लालच दिया जा रहा था।
प्रश्नराम ठाकर और देव व्यास उस ग्रुप को संचालित कर रहे थे। मीनाक्षी का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन बिजनेस भी किया था। बाद में उन्होंने अपनी सारी धनराशि उसी बिजनेस में लगा दी। इसके बाद उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। उनके खाते से 5.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने ग्रुप एडमिन प्रश्नराम ठाकर और देव व्यास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।