फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Raid: बरेली में पेंटास्टार पावरकॉन पर जीएसटी का छापा, 1.35 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

Sat, 04 May 2024 10:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को बिजली उपकरण कारोबारी के यहां छापा मारा। जांच में बड़ी कर चोरी सामने आई है। 
विज्ञापन
व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की एसआईबी टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुरेश शर्मा नगर स्थित बिजली उपकरण निर्माता और आपूर्तिकर्ता कंपनी पेंटास्टार पावरकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर बृहस्पतिवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने छापामारी की। जांच में 1.35 करोड़ रुपये कर चोरी की पुष्टि हुई। टीम ने मौके पर ही फैक्टरी के मालिक जितेंद्र कुमार से 55 लाख रुपये जमा कराए। 

विज्ञापन


राज्यकर अपर आयुक्त ग्रेड-1 ओपी चौबे के मुताबिक संबंधित फर्म सरकारी संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति करती है। शिकायत का संज्ञान लेकर विशेष अनुसंधान शाखा रेंज बी बरेली की टीम ने फर्म की जांच की। उन्होंने फैक्टरी के कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम पर जांच की। 

इसमें 1.35 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। टीम ने कारोबारी से 55.50 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराया। बकाया 90 लाख जमा करने के लिए कारोबारी ने कुछ दिन का समय मांगा। टीम ने कारोबारी को 15 दिनों की मोहलत दी है। 

विज्ञापन

प्रतिवर्ष सरकारी संस्थानों से हो रहा था दस करोड़ का भुगतान 
जांच में पता चला कि फर्म की सेवाओं के बदले सरकारी संस्थानों से प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान हो रहा है। अधिक मूल्य संवर्धन वाली कमोडिटी यानी सामान के निर्माता होने के बावजूद फर्म संचालक सभी कर देयता का समायोजन आईटीसी यानी अग्रिम टैक्स भुगतान से कर रहा था। साथ ही, कागजों की गड़बड़ी और बिलों में हेराफेरी के मामले मिले। 
विज्ञापन

आईटीसी क्लेम के लिए बोगस फर्मों से खरीद 
जांच में पता चला कि फर्म संचालक द्वारा कर चोरी के उद्देश्य से दिल्ली में सकुर्लर ट्रेडिंग यानी दलाल के जरिये धोखाधड़ी से बोगस फर्मों से खरीदारी दिखाकर आईटीसी क्लेम से देय कर का समायोजन किया गया। पहले तो कारोबारी ने आपत्ति जताई पर जब दस्तावेजों के आधार पर बात की गई तो उसने भूल स्वीकारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें