फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल देंगे सामूहिक विवाह में वर- वधू को आशीर्वाद

Sun, 03 May 2015 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को गांधी उद्यान में 22 कन्याआें के सामूहिक विवाह समारोह में खुद उप्र के राज्यपाल रामनाईक मौजूद रहकर आशीर्वाद देंगे। श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में निर्धन कन्याआें के दूल्हे बाकायदा घोड़े पर बैठकर बारात के साथ आएंगे। शाम को सात बजे साई भजन संध्या भी होगी।  
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से शाम को सात बजे तक वर वधू के विवाह की रस्में होंगी। इस दौरान शहामतगंज साईं मंदिर से बारात निकलेगी जो सीधे गांधी उद्यान पहुंचेगी। सुबह साढ़े दस बजे जयमाल का कार्यक्रम होगा। पंडित सुशील कुमार, ज्ञानेंद्र शर्मा, हितेश पाठक और हिमांशु दीक्षित ने बताया कि राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार दिन में सवा तीन बजे राज्यपाल गांधी उद्यान पहुंचेंगे। यहां 3:45 बजे तक सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद रहकर वर वधू को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें