फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी थाना गोली कांड: निलंबित इंस्पेक्टर और सिपाहियों के बयान दर्ज, कराई गई वीडियोग्राफी

Fri, 12 Sep 2025 08:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जंक्शन पर जीआरपी थाने में दो सितंबर को फायरिंग हुई थी। इसमें इंस्पेक्टर और सिपाही घायल हुए थे। मामला सामने आने के बाद इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच सीओ जीआरपी गाजियाबाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
जीआरपी थाना बरेली जंक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जीआरपी थाना गोली कांड में जांच कर रहे सीओ जीआरपी गाजियाबाद सुदेश गुप्ता ने शुक्रवार को निलंबित इंस्पेक्टर परवेज खान, सिपाही छोटू, मोनू और मनोज के बयान दर्ज किए। चारों के बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इससे पहले सीओ गाजियाबाद बुधवार को जीआरपी थाने का मुआयना कर यहां स्टाफ से पूछताछ कर चुके हैं। जांच को भेजे गए दोनों पिस्टल की बैलेस्टिक रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है।

विज्ञापन


जीआरपी थाने में दो सितंबर की रात फायरिंग में इंस्पेक्टर परवेज खान और सिपाही छोटू घायल हो गए थे। दो दिन अधिकारी मामले को दबाए रखे। चार सितंबर को मामला सुर्खियों में आया तो सीओ जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग एके वर्मा ने बरेली पहुंच कर गोलीकांड पर सफाई देते हुए इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों के निलंबन की जानकारी दी। हालांकि, फायरिंग की वजह वह भी स्पष्ट नहीं बता सके। मामले में जांच सीओ जीआरपी गाजियाबाद को सौंपते हुए उनसे 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सिरौली थाने में बाल पकड़ युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट 
गोली कांड के बाद छह और सात सितंबर को प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा होने के कारण जांच शुरू नहीं हो सकी। अब जांच में तेजी आई है। बुधवार को जीआरपी थाने के निरीक्षरण के बाद शुक्रवार को इंस्पेक्टर और सिपाहियों को गाजियाबाद बुलाकर बयान दर्ज किए गए। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद तय समय में रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी। विभागीय जांच है। ऐसे में इसको लेकर ज्यादा कुछ नहीं बता सकते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें