दो माह पहले लखनऊ मेल में हुई थी 40 लाख की चोरी
दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली 12230 लखनऊ मेल के एसी फर्स्ट कोच में 24 जुलाई की रात तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी ज्योति पांडेय के साथ यात्रा कर रहे थे। मुरादाबाद से लखनऊ के बीच उनके करीब 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गए। लखनऊ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बाद में इसे बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि, जीआरपी ने 40 लाख की इस चोरी की घटना का 18 अगस्त को खुलासा कर दिया।
इंस्पेक्टर जीआरपी के अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस में जीआरपी हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस लखनऊ से मुरादाबाद के बीच चोरी हुए हैं। मामले में मुरादाबाद जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। उच्च अधिकारियों के निर्देश में पिस्टल चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। अभी कोई कोई सुराग नहीं मिला है।