फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले साबुन से धुलवाए बरातियों के हाथ-मुंह, फिर बाइक से दुल्हन ले गया दूल्हा

Wed, 22 Apr 2020 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाइक से दुल्हन को विदा कराकर ले गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के ग्राम झंडीराज में हुई एक शादी में सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन किया गया। विवाह समारोह में सिर्फ पांच बराती शामिल हुए और सभी के हाथ-मुंह धुलवाए गए। बाद में बाइक से दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा रवाना हुआ। 

विज्ञापन


सिंगाही क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी गुड्डन ने बताया कि करीब पांच माह पहले उनके बेटे संतराम की शादी निघासन क्षेत्र के झंडीराज निवासी अर्जुन लाल की पुत्री आरती के साथ तय हुई थी। बरात ले जाने के लिए गुड्डन ने चार पहिया वाहन के अलावा दूल्हे के लिए लग्जरी गाड़ी भी बुक कराई थी। 

लॉकडाउन के चलते कार के लिए मना कर दिया गया। सोमवार को बरात ले जाने के लिए रिश्तेदारों की पांच बाइक ली। संतराम, उसके बहनोई राहुल व भाई उमाशंकर सहित पांच बराती मास्क लगाकर बाइक से बरात लेकर पहुंचे। वहां पर पहले से ही सारी तैयारियां थीं। 
विज्ञापन


बरात पहुंचते ही परिवार के लोग हाथ धोने के लिए साबुन आदि लेकर आ गए और बरातियों के हाथ धुलवाने के बाद वह लोग घर के अंदर प्रवेश हुए। खाना खाने के लिए भी सभी की कुर्सियां करीब एक मीटर की दूरी पर लगी थी। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन को बाइक पर विदा कराकर दूल्हा रवाना हुआ। 

जब दुल्हन को लेकर संतराम अपने घर पहुंचा तो उसकी मां ने दुल्हन का पहले हाथ-मुंह धुलवाया और उसके बाद आरती उतारी। इस दौरान भी वहां पर तीन महिलाएं दूरी बनाकर खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें