फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर पक्ष ने किया इनकार, नहीं आई तीन बहनों की बरात

Tue, 07 May 2019 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक पिता के तीन बेटों की शादी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन सगी बहनों से तय हुई। सोमवार को बरात आनी थी। कन्या पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां कर लीं, लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि बरात नहीं आ रही है। लड़के वाले अब शादी नहीं करेंगे। लड़कियों के पिता ने दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उघैती के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों की शादी दिल्ली रिठाला क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति के तीन सगे बेटों के साथ तय की थी। यह रिश्ता 2 अप्रैल को तय हुआ था। पिता के मुताबिक लड़कों के पिता ने चार लाख रुपये मांगे थे। कहा था कि यह धनराशि बैंक खाते में डाल देना। 28 अप्रैल को लड़कों के पिता गांव आए और बदायूं ले जाकर शादी के कार्ड छपवाए, जिसके बाद कन्या पक्ष ने शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दीं। 

लड़की पक्ष के मुताबिक लड़कों के पिता दो मई को फिर से गांव आए। बोले-वह अब दो लड़कों की शादी करेंगे, साथ ही रुपये भी नकद लेंगे। इस बात पर भी लड़कियों का पिता राजी हो गया। सोमवार को बरात आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं। नाते-रिश्तेदार भी आ गए, लेकिन दोपहर में दिल्ली से सूचना आई कि बरात नहीं आ रही है। लड़कों की मां ने कहा कि वह अब शादी नहीं करेंगे। इसे सुनकर कन्या पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़कियों के पिता ने थाने आकर इस मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पक्ष की तरफ से इस मामले की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर, उघैती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें