फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फेरों से पहले बिगड़ी बात... दुल्हन ने किया शादी से इनकार, पुलिस ने दूल्हा समेत तीन को हिरासत में लिया

Sat, 13 Dec 2025 11:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में फेरों से पहले दूल्हे ने ऐसी मांग कर दी, जिससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट इलाके में शादी के दौरान फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिवार के लोग ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा पक्ष नहीं माना। इसको लेकर बरात में हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हा और उसके व्यापारी पिता व जीजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कैंट सदर बाजार निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी करीब आठ माह पहले नई बस्ती थाना प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी युवक के साथ तय हुई थी। मई में लड़की पक्ष ने शहर के एक बड़े होटल में सगाई की थी। युवती के पिता ने बताया कि सगाई में उनका तीन लाख खर्च हुआ था। इसके साथ ही लड़के को सोने की अंगूठी चेन और पांच लाख रुपये नकद दिए थे। बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष लगन लेकर पहुंचा। इस दौरान लड़की पक्ष ने एसी, फ्रिज और कपड़े धोने की मशीन के साथ ही बतौर शगुन एक लाख बीस हजार रुपये दिए। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फेरों से पहले कार की मांग पर अड़ा दूल्हा 
शुक्रवार की देर रात लड़का पक्ष सदर बाजार के बरातघर में बरात लेकर पहुंचा। लड़की पक्ष ने काफी धूमधाम से बरात का स्वागत किया। शादी के दौरान फेरों से पहले दूल्हा पक्ष 20 लाख रुपये और ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गया। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा और उसके परिवार के लोग नहीं माने। आधी रात में कार न मिलने की बात कहने पर नकद भुगतान करने की मांग करने लगे। इसको लेकर बरात में हंगामा हो गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष बरात वापस ले जाने लगा।

सूचना पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और बहनोई को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि बिचौलिया ने भी उन्हें लगातार गुमराह किया। लड़की पक्ष ने बताया कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च आया है। बरात में भी दूल्हे और उसके परिजनों को सोने की चेन अंगूठी और नकदी दी गई है। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें