फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर जा रहे दूल्हे से मारपीट, पुलिस पर भी पथराव, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने किया हंगामा

Sun, 23 Feb 2025 08:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के आंवला में रास्ते पर खड़ी बाइक को लेकर दूल्हे और उसके दोस्तों का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त लोगों ने दूल्हे से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में मेंस पार्लर से बरातघर जा रहे दूल्हे व उसके दोस्तों का रास्ते में खड़ी बाइक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट की। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने पथराव भी किया। वर पक्ष की मदद में पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

शनिवार रात रामनगर निवासी मुकुल गुप्ता की शादी थी। बिसौली रोड स्थित एक बरातघर में रस्में हो रही थीं। रात नौ बजे मोहल्ला खेड़ा स्थित एक मेंस पार्लर से निकलकर दूल्हा बने मुकुल गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ बरात घर की ओर कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में खड़ी थी बाइक 
रास्ते में मोहल्ला घेर अन्नू खां स्थित एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी बाइक को हटवाने को लेकर उनका व उनके साथी का दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। विवाद की सूचना पर दूल्हा पक्ष से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता स्टेट बैंक तिराहे पर जमा होकर हंगामा करने लगे।

पुलिस पर किया पथराव 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा पक्ष के साथ आरोपियों के घर पहुंची तो संकरी गली का फायदा उठाकर दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को काबू में किया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम नहने राम, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह, भमोरा थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दूल्हे के भाई ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें