फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: गुलों से गुलजार अमर उजाला की बगिया, दूसरे दिन भी उमड़े लोग; देखें पुष्प प्रदर्शनी की तस्वीरें

Sat, 22 Feb 2025 08:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला का परिसर शनिवार को भी गुलों से गुलजार रहा। सतरंगी बगिया और उससे उठती सुगंध पुष्प प्रेमियों के दिल को बाग-बाग कर गई। दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पुष्प प्रदर्शनी देखने पहुंचे। 
विज्ञापन
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अमर उजाला की बगिया शनिवार को भी गुलों से गुलजार रही। परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी पुष्प प्रेमी खिंचे चले आए। सुबह से ही रंग-बिरंगे फूलों को निहारने के लिए लोग आतुर रहे। फूलों ने भी उनको अपनी भीनी खुशबू से निहाल किया। शनिवार को भी लोग प्रविष्टियां लेकर आते रहे। रविवार को निर्णायक मंडल की ओर से चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन आए एसआएमएस नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने असाधारण वैरायटी के फूलों के बारे में जाना। छात्राओं ने बताया कि प्रदर्शनी में लगे कई पुष्प ऐसे हैं, जिनके बारे में उन्हें यहां पहुंच कर जानकारी हुई। पुष्प प्रेमियों ने फूलों की जमकर तारीफ की।
 

पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते निर्णायक मंडल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल ने देखी प्रदर्शनी
निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार गर्ग व डॉ. आलोक खरे ने प्रदर्शनी में पहुंचकर वहां आए पौधे को देखा। उनके बारे में जानकारी ली। उनके साथ डॉ. राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल ने असाधारण वैरायटी के पौधे, बोन्जाई समेत अन्य प्रविष्टियों को देखा।

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बरेली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि अमर उजाला द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी बेहद शानदार है। इस बार प्रदर्शनी के हिसाब से मौसम अच्छा है। सभी पुष्प खिले हुए हैं। असाधारण वैरायटी के तमाम पुष्प आए हैं जो देखने में आकर्षक हैं। शहरभर के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने के लिए आ रहे हैं। 
 

Amar Ujala flower show - फोटो : अमर उजाला
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार गर्ग ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी में इस बार ज्यादा इंट्री आई हुई हैं, साथ ही तमाम नई वैरायटी के पौधे भी आए हैं। इस बार बहुत सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई है। शहर के लोगों को इसे देखना चाहिए। इससे उन्हें विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में जानकारी मिलेगी।
 

Amar Ujala Flower Show - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार पुष्पों के लिए मौसम बेहद अनुकूल है। इस वजह से पुष्प खिले हुए हैं। इस बार पिछली बार से ज्यादा प्रविष्टियां आई हुई हैं। बोन्जाई की तमाम वैरायटी हैं जो लोगों ने तीन दशकों से सहेज रखी है।

मिक्की माउस पर मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
किड्स जोन में बच्चों ने की मस्ती
प्रदर्शनी में लगे किड्स जोन में बच्चों में जमकर मस्ती की। प्रदर्शनी में पहुंचने वाले छोटे बच्चों ने यहां लगे झूले, टाॅय ट्रेन का आनंद लिया। उनके साथ आए अभिभावकों ने प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी के बाहर लगे बोर्ड पर अपने शुभकामना संदेश लिखे। किसी ने सफल आयोजन की बधाई दी तो किसी ने पुष्प की अभिलाषा कविता की पंक्तियां लिखीं।

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
इनके कट फ्लावर रहे आकर्षण का केंद्र
मोहम्मद कैफ, जिलाधिकारी कार्यालय, बरेली क्लब, नीरज मेस, सीओ ऑफिस, डीआरएम, कुमुद बाला, कैंटोनमेंट बोर्ड, बिशप इंटर कॉलेज, आदित्य सिंह, गंगाशील स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जेएलए, नन्हे लाल, अरुन कश्यप, डॉ. निशान्त।

पुष्प प्रदर्शनी देखने पहुंचे बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
फूलों के संसार में लगाया सुकून का गोता
पुष्प प्रदर्शनी में आकर प्रकृति के पास होने का एहसास हो रहा है। पौधे के बीच आने से एक अलग सुकून मिलता है। शहर के लोगों को यहां आकर प्रदर्शनी को देखना चाहिए। - जोगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए
 

पुष्प प्रदर्शनी में श्रुति गंगवार - फोटो : अमर उजाला
बहुत ही सुंदर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन अमर उजाला द्वारा किया गया है। हर फूल का अपना महत्व है। शहर के लोगों से निवेदन है कि यहां पहुंचकर आनंद ले। - श्रुति गंगवार, चेयरमैन, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बचपन से ही वैली ऑफ फ्लावर में जाना चाहता था। यहां आकर ऐसा लग रहा है, जैसे सपना पूरा हो गया हो। यह आयोजन शहर के लिए बहुत ही शानदार है। - ध्रुव चटर्जी, पूर्व राजपत्रित अधिकारी, दूरदर्शन

पुष्प प्रदर्शनी में सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
यहां आकर बहुत अच्छा लगा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में फूल मैंने एक साथ यहीं देखे। डेलिया समेत तमाम पुष्प की वैरायटी यहां आई हुई हैं, जो बहुत की सुंदर है। - ज्योति, छात्रा
रंग-बिरंगे फूलों को देख सुखद अनुभूति हुई। फूलों को मनमोहक नजारा दिल को छू लेने वाला है। प्रदर्शनी की जानकारी होने पर मैं अपने आप को रोक नहीं पाई। - अंजलि, छात्रा
एक ही मिट्टी में उगे विभिन्न प्रकार के फूल यहां आए हैं। 29 वर्ष पुराने बोन्जाई शानदार हैं। मैं पहली बार यहां आई हूूं। अब से हर वर्ष यहां आया करुंगी। - ज्योति यादव, छात्रा
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फूलों की खुशबू और रंगों ने मन मोह लिया। यह प्रदर्शनी साल दर साल बेहतर होती जा रही है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्वर्ग के समान है। - वनीता अहुजा
प्रदर्शनी ने शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। कट फ्लावर का संग्रह आकर्षण का केंद्र रहा। फूलों की सजावट और उनकी थीम बेहद अच्छी रही। - सुमन सक्सेना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें