जिस स्पीड से स्काडा योजना के तहत सुधार कार्य हो रहा है, उससे नहीं लगता कि 15 मई तक काम पूरा हो पाएगा। जिला प्रशासन काम पूरा करने की तिथि तय कर चुका है। उधर, केईआई ठेकेदार मनमानी से काम करा रहे हैं, इससे विभागीय अफसर भी संतुष्ट नहीं है। हालांकि एमबी भरवाने में ज्यादा जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी मरम्मत कार्य के चलते सिंधु नगर, राम वाटिका समेत कई इलाकों में बिजली दोपहर में दो से पांच बजे तक गुल रही।
पिछले माह खुफिया तंत्र ने बिजली समस्या कानून व्यवस्था पर भारी बताया था। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि घंटों सप्लाई गुल रहने से लोगों में गुस्सा बनता जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने बिजली अफसर तलब किए और 15 मई तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। दोहना लाइन काम भी इसी अवधि में पूरा करने के साथ ही कटौती की सूचना एक दिन पहले दी जाए। डीएम बैठक तय बिंदुओं पर एसई शहर मनोज पाठक निर्देशों का पालन करा दिया। सुधार कार्य की सूचना नियमित रूप से जारी होने लगी। लेकिन काम में कोई तेजी नहीं आयी।
खंभे से टकराया वाहन
चौकी चौराहा पर लगा एचटी लाइन खंभा में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पास में ही पुलिस चौकी है किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया कि शुक्रवार भोर में वाहन चालक ने खंभे सीधे टक्कर मार दी। इससे भारी भरकम खंभा नीचे से बैठ गया। गंभीर टक्कर होने पर भी कोई हादसा नहीं हुआ। लेकिन घंटों इस लाइन पोषित इलाकों में सप्लाई गुल रही।
आज गुल रहेगी सप्लाई
आकाश पुरम, रोहली टोला, गोपाल नगर, जोगी नवादा, रायल स्कूल, इंदिरा नगर आदि इलाकों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक सुधार कार्य होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी।