फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ करोड़ के वर्टिकल गार्डन से हरियाली नदारद, कबूतरों ने बनाया बसेरा

Sat, 20 Jul 2024 07:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर अटल सेतु के नीचे बनाया गया वर्टिकल गार्डन सूखा पड़ा है। इसके फ्रेम टूट चुके हैं। अब कबूतरों ने इसमें बसेरा बना लिया है। यहां कहीं हरियाली नजर नहीं आती, लेकिन यह परियोजना सिस्टम को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन

शहर को खूबसूरत और हरा-भरा बनाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपये खर्चकर अटल सेतु के पिलरों पर वर्टिकल गार्डन बनाए गए थे। एक फ्रेम में गमले लगाकर हरियाली की गई थी। यह काम सभी पिलरों पर होना था, लेकिन उससे पहले ही पौधों की चोरी होनी शुरू हो गई। अधिकारियों ने किसी तरह परियोजना पूरी करा दी, पर उसकी देखभाल करना भूल गए। अटल सेतु के नीचे धूल, अनदेखी और लापरवाही के कारण वर्टिकल गार्डन ने दम तोड़ दिया। अब फ्रेम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वर्जन
प्रोजेक्ट पर नियमानुसार काम किया जा रहा है। अटल सेतु के नीचे वर्टिकल गार्डन की बदहाली को दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। उसके देख-रेख की जिम्मेदारी की भी सुनिश्चित की जाएगी। - सुनील कुमार यादव, एसीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें