फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अटल सेतु के पिलर पर लगाई जा रहा ग्रीन मैट, होगी विशेष पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अटल सेतु के पिलर को गंदगी से बचाने के लिए कांटे वाले ग्रीन मैट लगाई जा रही हैं। प्रयोग सफल रहने पर इन्हें अन्य पुलों पर भी लगाया जाएगा। इस पर एथमेटिंग (विशेष विषय पर आधारित) पेंटिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुल के पिलर पर अक्सर लोग पान मसाला खाकर थूक देते हैं। पोस्टर चिपकाकर दीवार को गंदा कर देते हैं। इसके लिए निगम ने कांटे वाली ग्रीन मैट लगाकर खंभों को ढकने का निर्णय लिया है।
यह काम पिछले दो दिनों से चल रहा है। यह मैट आठ फीट लंबी और 31 फीट चौड़ी है। निगम की तरफ से अभी तक खर्च का विवरण नहीं बताया जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि प्रयोग सफल रहने पर अन्य पुलों पर भी यह काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें