फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: राज्यपाल आनंदी बेन कल आएंगी दुधवा नेशनल पार्क, पांच दिन का है दौरा, प्रशासन सतर्क

Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन फरवरी से पांच दिन दुधवा नेशनल पार्क में रहेंगी। वह पार्क की सभी रेंजों का भ्रमण करेंगी। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, एफडी संजय पाठक ने जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी का जायजा लिया। अफसरों ने दुधवा पर्यटन परिसर का जायजा लिया और पार्क प्रशासन को जरूरी दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन


राज्यपाल तीन फरवरी को अपराह्न 2:35 बजे लखनऊ से पलिया हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 3:25 बजे हेलीकॉप्टर पलिया हवाई पट्टी पर उतरेगा जहां से वह सीधे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। दुधवा पार्क का भ्रमण करने के बाद राज्यपाल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगी। वह चार फरवरी को सुबह सात बजे गैंडा परिक्षेत्र सलूकापुर जाएंगी। इसके बाद सोनारीपुर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पहुंचेंगी। फिर 11 बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचकर विश्राम करेंगी। अपराह्न 3:40 बजे राज्यपाल लखनऊ के लिए रवाना होंगी। 

पांच फरवरी को राज्यपाल लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपराह्न एक बजे पलिया के लिए रवाना होंगी। फिर हवाई पट्टी से कतर्नियाघाट पार्क बहराइच के लिए कार से रवाना होंगी। छह फरवरी को राज्यपाल कतर्नियाघाट से दोपहर 12:15 बजे दुधवा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। इसके बाद किशनपुर सेंक्चुरी का भ्रमण करेंगी और दुधवा पार्क में रात को ठहरेंगी। सात फरवरी को वे कार से पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुस्तफाबाद वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी के लिए रवाना होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें