फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्लस्टर पर सरकार का जवाब निराशाजनक : नीरज

Wed, 11 Mar 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने सोमवार को लोकसभा में औद्योगिक क्लस्टर पर सवाल किया। इसके बाद मीडिया को जारी बयान में कहा कि लोकसभा में आंवला क्षेत्र में भारी उद्योगों की स्थापना व उनके विकास से संबंधित उठाए गए प्रश्न से यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि इस विषय में केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है। न ही कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से पूछा कि क्षेत्र में भारी उद्योगों की कमी के कारण तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है और इस समस्या के समाधान के लिए सरकार कोई विशेष औद्योगिक पैकेज देने जा रही है। भारी उद्योग राज्यमंत्री ने उत्तर में कहा कि उद्योग राज्यों का विषय है, इसलिए भारी उद्योग मंत्रालय देश के किसी विशेष क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना से संबंधित केंद्रीकृत आंकड़ा नहीं रखता।
इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि बरेली-आंवला क्षेत्र में किसी भी औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना का कोई प्रस्ताव मंत्रालय के पास नहीं है। अपने उत्तर में सरकार ने स्वीकार किया कि क्षेत्र में बंद पड़ी मशीनरी इकाइयों के पुनरुद्धार के लिए कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें