फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौपालः -फैसला कर लेउ, इकट्ठे हुइके दिहीं वोट

विज्ञापन
गांव बनिगवां में चौपाल पर चर्चा करते लोग - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। सब लोग मिलिके फैसला करि लेउ। अब के इकट्ठा हुइके वोट दिहीं और एइसी सरकार चुनिहीं जो सबको भलो करि सकइ। पुवायां के गांव बनिगवां में हाईवे किनारे चौपाल पर यही चर्चा चल रही थी। लोगों का मानना था कि नेता ऐसा नहीं होना चाहिए जो केवल वोट मांगने के समय ही दिखाई दे। नेता ऐसा हो जो हर समय उपलब्ध हो लोगों के वक्त जरूरत काम आ सके।
विज्ञापन

गांव मजरा के राजपाल बोले छुट्टा पशुओं ने परेशान कर रखा है। कोई अधिकारी, कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहा है। रात भर जाग कर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है, यह बड़ी समस्या है। एक भी रात रखवाली नहीं हो तो कई बीघा फसल पशुओं की भेंट चढ़ जाती है। अधिकारी कह रहे हैं कि आवारा पशु गोशालाओं में हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। गांव बनिगवां के वीरू ने कहा कि वोट किसी पार्टी, जाति को लेकर नहीं करेंगे। वोट उसको करेंगे जो सभी का भला कर सके। जाति, धर्म के नाम पर वोट करने से भला होने वाला नहीं है। लोग जाति, धर्म के नाम वोट कर अपना ही नुकसान करते हैं।
गांव बनिगवां के सीताराम ने कहा कि प्रत्याशी सिर्फ चुनाव के समय ही आते हैं, फिर पांच साल दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए वोट सोच समझ कर देना होगा। ऐसे नेता को चुनना होगा जो हर समय काम आ सके। नेता चुनाव के समय वायदे करते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। ऐसे में अच्छा नेता चुनना भी बड़ी बात है। लखनापुर के संतकुमार ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत आवारा पशुओं को लेकर है। इसके अलावा किसानों के लिए बिजली बिल भी कम होना चाहिए। नेता और सरकार किसान हितैषी होनी चाहिए। किसान खुशहाल होगा तो अन्य वर्गों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांव मुबारकपुर के गयादीन ने कहा कि सपा, भाजपा और बसपा की सरकार रही, लेकिन कोई भी पुवायां-खुटार मार्ग पर भैंसी नदी का पुल नहीं बनवा सका। वायदा सभी पार्टियों के नेताओं ने किया, लेकिन बाद में किसी ने सुध नहीं ली। भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने में भी किसी ने कोई रुचि नहीं ली है। सरकार को किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, नलकूप के लिए सस्ती बिजली देने वाली सरकार चुनेंगे और ऐसा विधायक चुनेंगे जो लोगों की बात मुख्यमंत्री के सामने उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें