बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय ने बताया कि शासन से प्रबंध समिति को भंग करने के आदेश जारी हो गए हैं। जो दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
जल्द होगी प्रशासक की नियुक्ति
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि शासन से प्रबंध समिति को भंग करने का आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही प्रबंध समिति में प्रशासक के तौर पर नियुक्ति का आदेश जारी किया जाएगा।
बरेली कॉलेज प्रबंध समिति के निवर्तमान सचिव देव मूर्ति ने बताया कि बरेली कॉलेज में सभी कार्य निष्पक्ष, नियमानुसार और पारदर्शिता से किए गए हैं। समय-समय पर प्रशासन के समक्ष कॉलेज का पक्ष भी रखा गया है। शासन का निर्देश मानकर ही आगे भी कार्य होगा।