रामपुर गार्डन में बने बिजली विभाग के नियत्रंण केंद्र में चल रही डेयरी हटवाई गई। संवाद
- फोटो : CITY
बरेली। जिम्मेदारी तय होने की बारी आई तो मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने रामपुर बाग स्थित कार्यालय की स्काडा बिल्डिंग से तबेला हटवा दिया। इसमें अब कार्यालय संचालित करने की तैयारी है।
रामपुर गार्डन में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की स्काडा बिल्डिंग में काफी समय से तबेला चल रहा था। ठ्ठजिन्हें कब्जा हटवाना था, वे दूध पी रहे थे। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा।
अभियंताओं की टीम के साथ एसई विकास सिंघल ने मौके का निरीक्षण किया। इसकी भनक उन अभियंताओं को पहले ही लग गई थी जो तबेला संचालित करा रहे थे। इसीलिए जब एसई पहुंचे तो तबेला हट चुका था। एसई ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को भेजी है।
स्काडा बिल्ंिडग में दरवाजे-खिड़कियां लगाई जाएंगी। अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि एसई, एक्सईएन के कार्यालय संचालित हो सकें। इसके लिए 70 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। - इसरार अहमद, अधिशासी अभियंता सिविल