फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवर: बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के बीच खींचतान के चलते दस दिनों से बंद चल रहा कुतुबखाना फ्लाईओवर का काम शनिवार को दोबारा शुरू हो गया। वहां से बिजली लाइनों को हटाया गया।
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवर का काम रुकने से दिक्कत हुई तो व्यापारियों ने अधिकारियों के साथ ही सांसद संतोष गंगवार से गुहार लगाई। बृहस्पतिवार को सांसद मौके पर पहुंचे और वहीं से फोन कर लखनऊ तक अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की। इसके बाद शनिवार से काम शुरू किया गया। स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि काम चल रहा है। निर्धारित समय में ही इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें