फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मामूली बात पर समुदाय विशेष के लोगों ने घर पर किया पथराव, पांच लोग घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 09:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दूसरे समुदाय के लोगों की छत से रात 11 बजे करीब कुंदनलाल के आंगन में टार्च की रोशनी डाली गई। उस वक्त परिवार के लोग व महिलाएं खाना खा रही थीं। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
पीड़ितों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में मिश्रित आबादी के बीच बसे दो परिवारों में शुक्रवार को मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। इसमें पूर्व प्रधान के बेटे और बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। कई थानों की पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पीआरडी जवान समेत चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


गांव में कुंदनलाल का घर दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के पास है। उनके बेटे की दो दिन पहले ही शादी हुई है। घर में मेहमान रुके हुए थे। आरोप है कि इसी गली में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों की छत से रात 11 बजे करीब इनके आंगन में टार्च की रोशनी डाली गई। आंगन में खाना खा रहे लोगों व महिलाओं ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने कुंदनलाल का घर घेर लिया। 

घर पर किया पथराव 
आरोप है कि घर पर पथराव किया गया। कुंदनलाल पक्ष की मदद के लिए पास में रहने वाले पूर्व प्रधान हीरालाल के परिवार के लोग पहुंचे। तब इन लोगों को भी दूसरे समुदाय के लोगों ने पीट दिया। लाठी-डंडे और पथराव में हीरालाल के बेटे तेजराम गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


तेजराम की बहन दिव्या, पड़ोसी रेवीराम, सोमपाल, मनोहर और रूपचंद्र घायल हो गए। हमलावरों ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। सूचना पर शाही थाना पुलिस पहुंची पर स्थिति देखकर उच्चाधिकारियों को कॉल कर दी। फिर शीशगढ़, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ व शाही थानों की पुलिस वहां आ गई।

दबिश देकर पकड़े आरोपी
मौके पर रात में ही एसपी दक्षिणी मानुष पारीक और फिर एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा भी आ गए। वहां दर्जनों चप्पलें और टोपियां पड़ी थीं। पुलिस ने घरों में दबिश देकर पीआरडी जवान बख्तावर को हिरासत में ले लिया, जिसकी वजह से विवाद होना बताया जा रहा था। दूसरे पक्ष के तीन अन्य लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शीशगढ़ और मीरगंज इंस्पेक्टर करेंगे कैंप
एसपी मानुष पारीक ने शीशगढ़ व मीरगंज इंस्पेक्टर को शाही थाना प्रभारी के साथ मौके पर ही कैंप करने को कहा है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि आरोपियों की तलाश हो रही है। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ताजियों को लेकर हुई थी कहासुनी
ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने ताजिया निकाला तो देवस्थान के पास रख दिया था। नए रास्ते से ताजिया ले जाने की कोशिश की गई थी। इस पर एक पक्ष ने एतराज किया था। तब से दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें