फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांधी उद्यान में विवाहिता से छेड़खानी, विरोध पर शोहदे ने ब्लेड से किया हमला

Tue, 17 Sep 2024 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के गांधी उद्यान में मंगलवार को एक शोहदे ने खौफनाक हरकत कर दी। उसने विवाहिता से छेड़खानी की। उसके विरोध करने पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे विवाहिता घायल हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गांधी उद्यान में एक शोहदे ने महिला से सरेआम अश्लील हरकत कर दी। शाहदों ने पार्क में दो बच्चों के साथ बैठी महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो गुस्साए आरोपी ने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला के गले व हाथ पर ब्लेड लगे। लोगों ने उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों एक ही समुदाय के हैं।

विज्ञापन


पुराना शहर निवासी महिला ने कोतवाल डीके शर्मा को बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ गांधी उद्यान में घूमने के लिए आई थी। वह पार्क में बच्चों को झूला झूला रही थी। तभी बारादरी थाना क्षेत्र निवासी जावेद आ धमका। 

उसने महिला को देखकर अश्लील इशारे शुरू कर दिए। कहने लगा कि उसके साथ चलेगी। महिला ने नाराजगी जताते हुए साथ जाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि महिला वहां से अपने बच्चों को लेकर दूसरी ओर चली गई। आरोपी पीछा करते हुए फिर दूसरी ओर आ गया और उससे फिर छेड़खानी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को पीटा 
महिला के विरोध करने पर आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने हाथ में लिए ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। शोरशराबे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जावेद को हिरासत में ले लिया। पहले महिला रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं थी, बाद में उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की है। प्राथमिक जांच में दोनों पूर्व परिचित लग रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें