फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वसंत पंचमी पर किया मां सरस्वती का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वसंत पंचमी के मौके पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने रविवार को वसंत पंचमी मनाते हुए गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा कर गुणगान और जाप किया। काफी लोगों ने वसंती वस्त्र भी पहने। वहीं मंदिरों में भजन गायन और गीत गाए वहीं सामाजिक संगठनों ने भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर में अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के रसिकन ने भजन सुनाए। भजन गायक जगदीश भाटिया, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, विनय खंडेलवाल, राकेश खंडेलवाल, अशोक गोयल, युधिष्ठिर मलिक, केके माहेश्वरी आदि रहे।

श्री हरि मंदिर में महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद भजनों का आयोजन किया गया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकम में रेनू छाबड़ा, नीलम साहनी, ममता ओबेराय, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद शामिल रहीं।
विज्ञापन


स्वयं सिद्ध पीठ श्री धोपेश्वर पेश्वर नाथ मंदिर में 11 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार पंडित देवकीनंदन जोशी व आचार्य घनश्याम जोशी के सानिध्य में किया गया। इस दौरान उत्तरायणी जन कल्याण समिति के महासचिव मनोज पांडे, कमलेश बिष्ट, विनोद जोशी मौजूद रहे।
सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में गुरुदेव गोविंद व गुरुमाता आस्था के सानिध्य में सिद्ध साधकों ने पूजन किया। इसके बाद हवन किया गया। कार्यक्रम में उत्कर्ष अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, शशि मिश्रा, अवनीश मिश्रा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद

आदि गुरु लाल दी महाराज की मनाई जयंती
बरेली। वसंत पंचमी पर आदि गुरु लाल जी महाराज की 152वीं जयंती पर श्री रामचंद्र मिशन, परसाखेड़ा हार्टफुलनेस केंद्र के आश्रम में उत्सव मनाया गया। कन्हा आश्रम हैदराबाद से मेडिटेशन गुरु कमलेश पटेल दास ने कार्यक्रम का लाइव लाइव प्रसारण कराया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। परसाखेड़ा आश्रम बरेली में श्री रामचंद्र लालजी महाराज की जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा व प्रेरणा कंचन ने किया। इस दौरान केंद्रीय प्रभारी बीएस राठौर, आश्रम प्रबंधक पीसी पाठक, प्रशिक्षक दीप सक्सेना, विमल गुप्ता, बीएस राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद

यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ का शुभारंभ



बरेली। श्री टीबरीनाथ सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को ब्रह्मचारी-बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ का शुभारंभ किया गया। आचार्य महेश चंद्र शर्मा व वरिष्ठ छात्रों के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य बंशीधर पांड़े, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल, मंत्री सुधीर गोयल, उपमंत्री विकास शर्मा, शशिकांत मोदी, डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, निधि सक्सेना, प्रशांत कुमार, ओमपाठक, अतुल शर्मा, संतोष शर्मा, राजीव अवस्थी, शिवबालक शर्मा, सुरेंद्र, अरुण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें