बरेली। किंग चेस अकेडमी और हॉबी टाउन की ओर से रविवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रतियोगिता को चार वर्गों में संचालित किया गया।
बिगनर लेवल वन में प्रथम पुरस्कार देवांश अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार विश्वनाथ, तृतीय पुरस्कार विराज अग्रवाल को मिला। बालिका वर्ग में अनायशा अग्रवाल, गौरवी सक्सेना, सृष्टि सुदीप को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। बिगनर लेवल टू में प्रथम पुरस्कार विराट गुप्ता, द्वितीय अथर्व महाजन शर्मा, तृतीय सार्थक गुप्ता को मिला।
बालिका वर्ग में सानवी अग्रवाल ने पहला, साईशा अग्रवाल ने दूसरा, कियारा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट लेवल में हरशिव गुप्ता, ऋषित गोयल, शुभ सक्सेना ने बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नव्या सिंघल को, द्वितीय स्थान सक्षम अरोरा और माधव अरोरा को मिला।
एडवांस लेवल में ओम रखेजा, साहस अग्रवाल, जसविंदर सिंह, तनीषा ने बाजी मारी। दूसरा स्थान पर राघव, अनंत, यशवर्धन रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण, मनिकंडन ए उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंकित बग्गा, रीना वर्मा, नीरज रावत, खुशी अरोरा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। संवाद