फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदलते शहर और अमर उजाला के सफर से रूबरू हुईं छात्राएं, जाना कैसे छपता है अखबार

Tue, 16 Jan 2024 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला बरेली संस्करण के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को छात्राओं ने अमर उजाला परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में आयोजित अखबार की प्रदर्शनी को देखा। 
विज्ञापन
छात्राओं ने जाना अखबार कैसे छपता है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आईटीआई विश्व बैंक और शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को अमर उजाला परिसर का भ्रमण किया। अखबार के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में आयोजित प्रदर्शनी को देखा। पुराने अखबारों को देखकर प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन



प्रदर्शनी देखती छात्राएं 

छात्राओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। अखबार छपने की प्रक्रिया को जाना। समाचार संकलन, संपादन से लेकर प्रकाशन तक की बारीकियों से रूबरू हुए। छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार सवाल-जवाब भी किए। अमर उजाला की टीम ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन



हस्ताक्षर करती छात्रा 

सवाल : अखबार में अगर गलत खबर आ जाए तो क्या करते हैं? - अंजली
जवाब : अखबार में छपने वाली खबरों को अलग-अलग स्तर पर परखा जाता है। उसके बाद ही प्रकाशित किया जाता है। ऐसे में त्रुटि की संभावना नहीं रह जाती। 

प्रदर्शनी देखतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सवाल : अखबार की छपाई में किस तरह के रंगों का प्रयोग किया जाता है? - अंजली पाराशरी
जवाब : अखबार में कोई विशेष रंग नहीं, बल्कि पेन में प्रयोग होने वाली स्याही का ही इस्तेमाल किया जाता है। 
 
विज्ञापन

सवाल : अखबार के दफ्तर में कितने घंटे काम किया जाता है? - रोशनी
जवाब : अलग-अलग विभागों में अखबार का काम बंटा होता है। उसके मुताबिक ही काम का समय तय होता है। अनुमानत: 20 घंटे काम चलता रहता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें