फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पानी की पाइप लाइन की डिप टूटने से खुला होल, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में मेन रोड व बाजार में नगर पालिका द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन बंद करने के लिए डाली गई डिप टूट गई। उसका होल खुला हुआ है, जिसमें लोगों के गिरकर घायल होने का खतरा बना हुआ है। होल कई दिनों से खुला हुआ है।
विज्ञापन


फरीदपुर नगर में मेन रोड पर नगर पालिका से 50 मीटर की दूरी पर पानी की टंकी की पाइपलाइन का पॉइंट है। वहां पर नगर पालिका ने एक बड़ा होल बनाया था। उसके ऊपर डिप डालकर बंद कर दिया, जो कि कई दिन पहले टूट गया। मेन बाजार में बड़ा होल खुला होने के कारण आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी गई है, लेकिन इसे अभी तक ढका नहीं गया है। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इधर, ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि उसे दिखवाकर होल बंद करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें