फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा इश्क: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, फिर जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Wed, 17 Apr 2024 08:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

परिजनों ने बताया कि युवक का एक लड़की से तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे मगर, प्रेमिका के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
गणेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज के लावाखेड़ा बद्रीप्रसाद निवासी गणेश (18 वर्ष) की शहर के एक अस्पताल में मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने घर में घुसकर पिटाई करने के बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया था। तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि गणेश का एक परिचित युवती से तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच रोज मोबाइल फोन पर बातचीत होती। वे शादी करना चाहते थे मगर, प्रेमिका के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। वे कई बार गणेश को धमकी दे चुके थे। 15 अप्रैल को युवती का पिता अपने परिचितों के साथ घर में घुस आया। उस समय गणेश घर में अकेला था। परिवार के बाकी लोग गेहूं की कटाई करने खेत पर गए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने गणेश की पिटाई की। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। घर लौटने पर उन्होंने जब गणेश को तड़पता देखा तो उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात गणेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां राजकुमारी ने गणेश की प्रेमिका, उसके पिता व दो अन्य को मुकदमे में नामजद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें