लड़की के भाई ने लगाया धमकाने का आरोप
पुलिस ने तीन घंटे युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच एक ग्रामीण उसे समझाते हुए उसके पास गया और उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस की सांस में सांस आई। पुलिस युवक को थाने में ले आई। उधर, लड़की के भाई ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि वह गोबर डालने जा रहे थे। तभी संदीप तमंचा लेकर उन्हें जान से मारने को धमका रहा था। आरोप है कि उसने तमंचा लेकर दौड़ाया भी था।
ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इस शहर में डिस्काउंट पर बिक रही शराब, एक पर एक फ्री का बंपर ऑफर
सिरौली थाने के इंस्पेक्टर रामरतन सिंह ने बताया कि युवक अपने परिजनों से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। उसे तमंचा रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।