फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में प्रेमी की पिटाई: युवक को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर प्रेमिका की जिद के आगे झुका परिवार, कराई शादी

Mon, 25 Sep 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नुसरतगंज गांव में एक युवक शनिवार रात अपनी प्रेमिका मिलने उसके घर पहुंचा। रविवार तड़के युवती के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक की पिटाई कर दी। उसे गांव में घुमाकर जमकर पीटा। मामला थाने में पहुंचा तो युवती ने ऐसी जिद की, जिससे परिवार वालों को झुकना पड़ा। बाद में दोनों की शादी करा दी गई। 
  
विज्ञापन
युवक को सड़क पर गिराकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के नुसरतगंज गांव में आधी रात प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना युवक को भारी पड़ गया। युवक को प्रेमिका के परिजनों को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया गया है कि रात में प्रेमी प्रेमिका की शादी करा दी गई। 

विज्ञापन


आंवला थाना क्षेत्र के गांव बारीखेड़ा निवासी युवक का नुसरतगंज गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को देर रात वह युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने दोनों को कमरे में एक साथ पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की गई। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी से मिटवाया सुहाग: बीवी ने रची साजिश, बेहोश होने पर जिंदा रेल पटरी पर लिटाया; बोली- नहीं रखता था खुश
विज्ञापन


युवती के घरवालों ने पीटते हुए युवक को पूरे गांव में घुमाया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही, मगर परिजनों ने उसकी नहीं सुनी। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है। पिटाई लगाने के बाद युवक को बड़ागांव चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन

युवती ने दी आत्महत्या करने की धमकी 

पुलिस युवक को चौकी ले आई। पीछे से युवती भी पुलिस चौकी पर पहुंच गई। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। साथ न भेजने पर युवती ने जहर खाकर जान देने की धमकी दी। युवती ने कहा कि प्रेमी के साथ ही रहेगी उसकी बात सुनकर घरवाले हैरान रह गए।  

हंगामा बढ़ने पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में पंचायत कराई। पंचायत के बाद लड़की पक्ष ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों के परिजनों ने कार्रवाई की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उधर, गांव में दोनों की शादी करा दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें