फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां को खाने में नशा देकर किया बेहोश, जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग गई युवती

Mon, 30 Dec 2024 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में युवती ने मां को खाने में नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से जेवर नकदी लेकर चली गई। युवती की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
minor girl - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मां को खाने में नशीला पदार्थ देकर युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवती घर में रखे सोने के जेवर और 40 हजार रुपये भी ले गई। महिला ने पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को एक युवक रविवार रात बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसकी पुत्री घर से एक तोला सोना, 100 ग्राम चांदी और करीब 40 हज़ार रुपये भी ले गई। महिला के मुताबिक उसकी पुत्री ने उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर देखा तो वह दंग रह गई। अलमारी खुली हुई थी और जेवर-नकदी गायब थी। 

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
महिला ने पुत्री को काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। महिला का कहना है कि उसकी पुत्री के साथ अनहोनी घटना हो सकती है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गांव डांडी के रोहित पुत्र उमाचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती के घर आमने सामने हैं। तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें