फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Mon, 30 Dec 2024 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में टांडा छंगा पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका पुत्र घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान शिवलाल पुत्र भगवानदास की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को शिवलाल अपने बेटे के साथ बाइक से दरऊ की बाजार से सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान टांडा छंगा पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

रुद्रपुर में करते थे नौकरी 
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 33 वर्षीय शिवलाल निवासी गांव लहसोई ने दम तोड़ दिया। शिवलाल रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में टाटा कंपनी की फैक्टरी के कर्मचारी थे। उनको दो बेटे हैं। पत्नी रिमझिम गृहिणी हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दुर्घटना में मृत ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें