फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 04 Jun 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दोनों युवक ने नशा सुंघाकर उसका अपहरण किया। इसके बाद उसे दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवक उसका अपहरण कर ले गए। रातभर सीबीगंज क्षेत्र के दो गांवों में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह उनके चंगुल से छूटी युवती ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 31 मई की रात वह पिता की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसके मुंह पर एक कपड़ा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता लगा कि आरोपियों ने उसे सीबीगंज क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर रखा है। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर किया निकाह, सच पता चला तो बीवी के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे दूसरे गांव ले गए। वहां भी दुष्कर्म किया। सुबह होने पर वह जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर भागी। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें