परिवारवालों ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बच्ची के शव को चकदहा-शाही रोड पर रखकर जाम लगा दिया। शव ले जाने के लिए मंगाई एंबुलेंस भी घेर ली। सीओ मीरगंज एसके राय ने उन्हें समझाकर करीब घंटे भर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बरेली के शाही क्षेत्र में खेत देखने गई 13 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दिन भर खोजबीन के बाद एक गन्ने के खेत में उसका शव मिला। इसके बाद गुस्साए परिवारवालों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए चकदहा-शाही मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस करीब घंटे भर बाद जाम खुलवा पाई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। शाही के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची छठी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से गन्ने का खेत देखने गई थी, जहां से दो घंटे बाद भी नहीं लौटी तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।
दोपहर के वक्त कुछ लोगों ने उसे खेत से लौटते हुए देखने की बात कही तो परिवार वालों ने उसे जंगल और गन्ने के खेतों में ढूंढना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे गांव से दो किलोमीटर चकदहा-पीपलसाना चकरोड के पास एक गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ। कुछ देर बाद शाही थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर हालात से साफ था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। परिवारवालों ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बच्ची के शव को चकदहा-शाही रोड पर रखकर जाम लगा दिया। शव ले जाने के लिए मंगाई एंबुलेंस भी घेर ली। सीओ मीरगंज एसके राय ने उन्हें समझाकर करीब घंटे भर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से घटना की जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।