फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग से तंग छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, परेशान होकर घर में हुई कैद

Mon, 29 Jul 2024 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले के एक कॉलेज की छात्रा को शोहदा परेशान कर रहा है। आरोप है कि शोहदा कॉलेज आते-जाते वक्त छात्रा से छेड़खानी करता है। हद तो तब हो गई जब उसने उसके फोटो खींच लिए और ब्लैकमेल करने लगा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली बीएससी की छात्रा के साथ उसके ही कॉलेज का शोहदा छेड़खानी करता है। परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया तो शोहदा उसके फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान छात्रा घर में ही कैद होकर रह गई है। उसने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


छात्रा जिले के कॉलेज से बीएससी कर रही है। उसी कॉलेज से हाफिजगंज का यशवीर बीए कर रहा है। यशवीर अक्सर छात्रा से छेड़खानी करता था। रास्ते में अश्लील टिप्पणी कर उसे खींचने की कोशिश करता था। यशवीर के खौफ से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। छात्रा राजेंद्रनगर में किराये पर कमरा लेकर पुलिस भर्ती की तैयारी करने लगी। यशवीर वहां भी पहुंच गया और कोचिंग जाते समय उसका फोटो खींचने लगा। 

फोटो एडिट कर उसने छात्रा के रिश्तेदारों को भेज दिया। यशवीर ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर बदनाम करने व हत्या करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा घर में कैद हो गई। तनाव में आकर वह आत्महत्या की बात कह रही है। छात्रा की मां ने एडीजी से शिकायत की थी। उनके आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ की खामोशी से बढ़ीं शोहदे की हरकतें 
छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी ने शोहदे की हरकतों की शिकायत कॉलेज स्टाफ से की थी। अगर कॉलेज स्टाफ छात्र पर कार्रवाई करता तो उसकी हिम्मत नहीं बढ़ती। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को भी इस बारे में कोई सूचना नहीं दी, इसलिए यशवीर की हरकतें बढ़ती चली गईं। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें