फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्रा की दर्दनाक मौत

Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
मनतशा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कक्षा छह की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। किला क्षेत्र में रविवार को मौसी के घर आई छात्रा छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान छात्रा का दुपट्टा हाईटेंशन लाइन से छू गया। छात्रा को तेज करंट लगा और उसकी मौत हो गई। अचानक हुई हादसे से घर में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता उसे घर ले गए। देर शाम उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिजनों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन


किला क्षेत्र के जखीरा मुहल्ले के जावेद की 12 साल की पुत्री मनतशा कक्षा छह की छात्रा है। रविवार को किला जामा मस्जिद स्थित अपनी मौसी रेहाना के घर में गई थी। छत के सामने करीब दो फिट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शाम चार बजे वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई। अचानक हवा से उसका दुपट्टा हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से वह चीखी और फिर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीखने की आवाज सुनकर रेहाना और पड़ोसी खुर्शीद समेत अन्य लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि मनतशा जमीन पर गिरी हुई है। रेहाना ने उसके पिता जावेद को फोन पर हादसे की जानकारी दी। सभी लोग जामा मस्जिद पहुंचे और मनतशा के शव को जखीरा स्थित घर ले आए।

हादसे की जानकारी होते मुहल्ले और नाते रिश्तेदार उसके घर पहुंच गए। जावेद ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां मनतशा, सना और माहिरा है। मनतशा सबसे बड़ी थी। परिजनों ने देर शाम उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। मुहल्ले वालों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश था। उनका कहना था कि इाईटेंशन लाइन को प्लास्टिक का पाइप से कवर करने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन बिजली वालों ने उनकी एक न सुनी। गौरतलब है कि 24 जनवरी को बारादरी के नवादा शेखान में प्रियंका छत पर कपड़े सुखाने गई थी। उसकी भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें