दुल्हन से दो साल छोटा निकला दूल्हा
मंगलवार को कागजी कार्रवाई पूरी होनी थी। इस दौरान युवती की आयु 22 वर्ष निकली। वहीं युवक की आयु 20 वर्ष (विवाह की आयु 21 वर्ष से एक साल कम) होने पर महंत ने शादी कराने से मना कर दिया। इधर, युवती किसी सूरत में अपने घर जाने को तैयार नहीं हो रही थी। उसने वीडियो बनाकर कहा कि उसे अपने घरवालों से जान का खतरा है। कहा कि घरवाले उसे जान से मार देंगे। उसने महंत को धर्म पिता मानते हुए जान बचाने व न्याय दिलाने की गुहार की। कहा कि चाहें तो वही उसे बेटी की तरह साथ रख लें। महंत ने इसकी सूचना युवती के घरवालों और पुलिस को दी।
युवती के घरवालों ने आकर उसे समझाया पर वह नहीं मानी। बाद में प्रधान के साथ आई भोजीपुरा थाना पुलिस युवती को साथ ले गई। महंत ने सीओ हाईवे से अनुरोध किया कि युवती के बयान लेकर उसकी इच्छा के मुताबिक ही कहीं भेजा जाए। हालांकि थाना पुलिस ने युवती को घरवालों के हवाले कर दिया। दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि युवती के बारे में गुमशुदगी दर्ज थी। उसे उसके घरवालों को सौंप दिया गया। महंत का कहना था कि युवती के साथ अनहोनी की आशंका है।