फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन को तैयार युवती: बोली- घर जाऊंगी तो घरवाले मार डालेंगे; जिससे शादी करने निकली वो उम्र में छोटा

Tue, 02 Apr 2024 06:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार हो गई। प्रेमी उसे लेकर महंत के पास पहुंचा, लेकिन प्रेमी की उम्र कानूनी रूप से कम निकली। इस पर महंत ने शादी कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
love affair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के भोजीपुरा थाना क्षेत्र का प्रेमी युगल उम्र के बंधन में फंसकर एक-दूसरे का विवाह होते-होते रह गया। धर्म परिवर्तन और विवाह की प्रक्रिया से पहले ही दूल्हे की उम्र विवाह मानक से कम देखकर महंत ने शादी कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। युवती ने साफ कहा कि घर भेजने पर उसकी हत्या हो सकती है लेकिन उसकी एक न चली।

विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गांव की ही दूसरे धर्म की युवती को लेकर अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचा। दोनों ने शादी की इच्छा जताई। महंत केके शंखधार को युवक ने बताया कि युवती से उसके कई साल पहले से संबंध हैं। कुछ समय पहले ही वह उसके घर आ गई थी। वह शादी करना चाहते हैं। महंत ने दोनों के बालिग होने के प्रमाणपत्र मांगे और कहा कि कानूनी रूप से आयु संबंधित प्रमाणपत्र सही पाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद का विधिक प्रकोष्ठ जब अनुमोदन देगा, तभी वह शादी करा सकते हैं। युवती ने युवक का धर्म अपनाने के लिए स्वीकृति भी दे दी।

Trending Videos

दुल्हन से दो साल छोटा निकला दूल्हा
मंगलवार को कागजी कार्रवाई पूरी होनी थी। इस दौरान युवती की आयु 22 वर्ष निकली। वहीं युवक की आयु 20 वर्ष (विवाह की आयु 21 वर्ष से एक साल कम) होने पर महंत ने शादी कराने से मना कर दिया। इधर, युवती किसी सूरत में अपने घर जाने को तैयार नहीं हो रही थी। उसने वीडियो बनाकर कहा कि उसे अपने घरवालों से जान का खतरा है। कहा कि घरवाले उसे जान से मार देंगे। उसने महंत को धर्म पिता मानते हुए जान बचाने व न्याय दिलाने की गुहार की। कहा कि चाहें तो वही उसे बेटी की तरह साथ रख लें। महंत ने इसकी सूचना युवती के घरवालों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

युवती के घरवालों ने आकर उसे समझाया पर वह नहीं मानी। बाद में प्रधान के साथ आई भोजीपुरा थाना पुलिस युवती को साथ ले गई। महंत ने सीओ हाईवे से अनुरोध किया कि युवती के बयान लेकर उसकी इच्छा के मुताबिक ही कहीं भेजा जाए। हालांकि थाना पुलिस ने युवती को घरवालों के हवाले कर दिया। दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि युवती के बारे में गुमशुदगी दर्ज थी। उसे उसके घरवालों को सौंप दिया गया। महंत का कहना था कि युवती के साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें