बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी
पीड़ित महिला का आरोप है कि युवती अपने दोस्तों को लेकर उसके कमरे पर आती थी। दोस्तों से उसके साथ दुष्कर्म करवाया। इसका युवती ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करती थी। युवती के भाई ने एक दिन उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। बेटी को धमकाया कि अगर अपनी मां को बताया तो तुझे उठा ले जाएंगे। आठ मई को मौलवी बुलाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उधर, आरोपी युवती की ओर से भी महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है।
संबंधित खबर- अश्लीलता मामले में नया मोड़: हनीट्रैप का बताया जा रहा मामला, SO पर मुकदमा कराने वाली महिला पर लग रहे आरोप
महिला पर भी लग रहे गंभीर आरोप
आरोपी युवती और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला पीलीभीत के एक एसओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा चुकी है। इस मामले में उसने एसओ पर वीडियो कॉल पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद एसओ को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में नया मोड़ आ गया। मुकदमा कराने वाले महिला पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। पूरे मामले को हनीट्रैप से जोड़ा जा रहा है।