युवक बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता
वन विभाग की टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि सांप उसको डस लेता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। इस वजह से उसने सांप को ही मार दिया। इसके बाद वनकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9 व 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस संबंध में बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिले में चूहा और कुत्ते की हत्या के बाद अब सांप को मारने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।